DRD

Deshratna Rajendra Degree Collage

Ziradei, Siwan, Bihar 841245

Recognized by J P U SARAN , B.A/B.SC/B.COM Affiliated

DRD

देशरत्न राजेन्द्र महाविद्यालय, जिरादेई, सिवान

अत्यंत विनम्रता पूर्वक इस महाविद्यालय की अनिवार्यता की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए निवेदन करना है कि जीरादेई की पवित्र भूमि में देशरत्न राजेंद्र डिग्री महाविद्यालय जीरादेई की स्थापना के लिए जनता विगत 30 वर्षों से सक्रिय एवं चिंतित रही हैI प्रत्येक वर्ष राजेंद्र जयंती के अवसर पर जीरादेई पधारने वाले महामहिम राज्यपाल माननीय मुख्यमंत्री माननीय मंत्रीगण एवं विशिष्ट व्योक्तियों से अनुरोध करती रही है I क्योंकि भारतीय गणतंत्र के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र बाबू ने 23 जून 1953 को जीरादेई में महेंद्र उच्च विद्यालय के उद्घाटन के अवसर इच्छा व्यक की थी कि —

…..तो इसको इस योग्य बनावे जिसमें और जगह नहीं तो कम से कम इस जिले एवं प्रांत में आदर्श कायम करें और मैं यह चाहूंगा कि आप इस चीज को ध्यान में रखकर अपना कार्यक्रम बनावे I
बाबू के यह शब्द ही इस महाविद्यालय की स्थापना का प्रेरक स्रोत है और इसे पूर्ण रूप देने के लिए सिवान के समर्थक श्री ललन प्रसाद (भा० प्रा० सं० ) की अध्यक्षता में 10. 11. 1981 क्षेत्रीय प्रतिनिधियों की बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मत से यह प्रस्ताव पारित किया गया

…………………क्षेत्रीय प्रतिनिधियों की यह सर्वसम्मत से संकल्प लेती है किपूज्य राजेंद्र बाबू की जन्मभूमि जीरादेई में देशरत्न राजेंद्र महाविद्यालय की स्थापना की जाए जिसके लिए विगत 30 वर्षों से क्षेत्रीय जनता पलके बिछायी बैठी हैI


3 दिसंबर 1982 को बिहार के महामहिम राज्यपाल श्री ए० आर० किदबई ने इस महाविद्यालय को अपना आशीर्वाद दे कर जनपदिय जनता कोउदबोधित किया था I फलत: सिवान के तत्कालीय समहर्ता उपेंद्र कुमार सिन्हा (भा० प्रा० सं० ) की अध्यक्षता में 22. 01. 1983 को इस महाविद्यालय की स्थापना की गई यही है कि इस महाविद्यालय जीरादेई की वस्तु स्थिति जिसे पल्लवित पुष्पित एवं फलित होने के लिए सरकार के सहयोग की विशेष आवश्यकता है I क्योंकि बाबू राष्ट्र के विभूति थे और उन्हें पुणे विश्वास था कि एक कृतथ राष्ट्र विशेष कर बिहार सरकार उनकी सेवाओं एवं त्याग के फलस्वरुप इस महाविद्यालय के विविध विकास हेतु कोई-कोर और उठा न रखेगी I

Deshratna Rajendra Degree College, Ziradei is a tribute to the legacy of Dr. Rajendra Prasad, envisioned by the people for over 30 years.
Established to honor his birthplace, it symbolizes the region’s educational aspirations.

© 2025 drdCollege.com ❤️ Amar Patel

Links

Terms and Conditions

Contacts

Deshratna Rajendra Degree Collage, Ziradei, Siwan, Bihar 841245
Mob: +91 (9876) 543 210